अपनी सभ्यता संस्कृति व भाषा को बनाएं रखें

संवाद सूत्र मेदिनीनगर पलामू आदि कुडुख सरना समाज की ओर से रविवार को पोखरहा गांव में ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:22 PM (IST)
अपनी सभ्यता संस्कृति व भाषा को बनाएं रखें
अपनी सभ्यता संस्कृति व भाषा को बनाएं रखें

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर, पलामू : आदि कुडुख सरना समाज की ओर से रविवार को पोखरहा गांव में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता सरना समाज के जिलाध्यक्ष मिथलेश उरांव व संचालन जिला सचिव शंकर उरांव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हो, कार्तिक उरांव व जतरा टाना भगत की तस्वीर पर पुष्पअर्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मिथिलेश उरांव ने कहा कि अपनी गौरवशाली सभ्यता संस्कृति व भाषा पर कायम रहें। विश्व आदिवासी दिवस पर अपनी धर्म एवं परंपरा को बचाए रखने के संकल्प लेने की आवश्यकता है। कहा कि हमारे पूर्वजों ने परिवार को अपनी भाषा संस्कृति धर्म संस्कार आदि व्यवस्था प्रदान किया है। उनका मानना था कि प्रकृति के अनुसार चलें कार्य करें तथा प्रकृति के नियमों का पालन करें। जिला उपाध्यक्ष सुनील उरांव ने कहा कि इस धरती पर जितने भी प्राणी अस्तित्व में है। सभी प्रकृति प्रदत्त है। उनमें मानव भी है। आज मानव अस्तित्व खतरे में है क्योंकि हम जाने-अनजाने प्रकृति से छेड़छाड़ कर रहे हैं। उपाध्यक्ष अनिता भगत ने कहा कि हमारी अपनी पहचान है इसे बरकरार रखने की जरूरत है। विश्व आदिवासी दिवस समरसता भाई चारा वाला दिवस है। आज के दिन हम सभी आदिवासियों को यह संकल्प लेने की आवश्यकता है कि जिन कारणों आज हम और हमारा समाज पिछड़ा हुआ है उसे चितन मनन कर दूर करने का प्रयास करना चाहिए। समारोह में श्याम लाल उरांव, सतीश उराव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी