पलामू में JJMP उग्रवादियों ने बीड़ी पत्ता गोदाम में लगाई आग Palamu News

ठेकेदार ने लेवी नहीं दी। इस कारण उग्रवादियों ने गोदाम में रखे बीड़ी पत्ता में आग लगा लदी। उग्रवादियों ने घटना के बाद गोदाम के पास एक लिखित पर्चा भी छोड़ा है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 10:55 AM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 07:54 PM (IST)
पलामू में JJMP उग्रवादियों ने बीड़ी पत्ता गोदाम में लगाई आग Palamu News
पलामू में JJMP उग्रवादियों ने बीड़ी पत्ता गोदाम में लगाई आग Palamu News

पलामू, जेएनएन। चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित धर्म कांटा के निकट स्थित बीड़ी पत्ता गोदाम में उग्रवादी  संगठन जेजेएमपी ने गुरुवार की रात गोदाम में आग लगा दी। बताया जाता है कि इस घटना में ठेकेदार को 2 करोड़ का नुकसान हुआ है। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां  आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। बताया जाता है कि ठेकेदार ने  लेवी नहीं दी। इस कारण  उग्रवादियों ने गोदाम में रखे बीड़ी पत्ता में आग लगा लदी। उग्रवादियों ने घटना के बाद गोदाम के पास एक लिखित पर्चा भी छोड़ा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटनास्थल के निकट से जेजेएमपी  का छोड़ा गया पर्चा मिला

मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मुख्य पथ स्थित धर्मकांटा के निकट बीड़ी पत्ता गोदाम में कथित तौर पर जेजेएमपी के  उग्रवादियों ने गुरुवार को तड़के आग लगा दी। शुक्रवार की सुबह गोदाम से उठता धुआं देखकर लोगों को अगलगी की जानकारी मिली। तत्काल इसकी सूचना दमकल, पुलिस प्रशासन, वन विभाग व बीड़ी पत्ता मालिक को दी गई। तीन दमकल गाडिय़ां शुक्रवार शाम तक आग बुझाने की लगी थी।

जानकारी के अनुसार गोदाम को किराए पर लेकर सुबोध गुप्ता ने बीड़ी पत्ता का भंडारण किया था। सुबोध गुप्ता के भाई रङ्क्षवद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मकान मालिक दामोदर जायसवाल ने गोदाम मैनेजर संजय तिवारी को अगलगी की सूचना दी। संजय तिवारी सूचना मिलने पर तत्काल गोदाम पहुंचे। बताया कि गोदाम प्रांगण में जेजेएमपी नक्सली संगठन का पर्चा मिला है। जिसमें संगठन की ओर से घटना को अंजाम देने की बात कही गई है। हालांकि चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने घटना में उग्रवादियों का हाथ होने से इन्कार किया है। कहा कि बरामद पर्चा फर्जी है।

गोदाम मैनेजर संजय तिवारी ने बताया कि गोदाम में बने 3 अलग-अलग ब्लॉक में करीब 15 हजार बोरा बीड़ी पत्ता का भंडारण है। अगलगी में एक ब्लॉक में रखे करीब 5300 बोरे जलकर राख हो गए हैं। पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन शाही एवं चैनपुर थाना प्र्रभारी सुनीत कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

बीड़ी पत्ता गोदाम में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। राजीव रंजन शाही,पुलिस इंस्पेक्टर, चैनपुर, पलामू।

chat bot
आपका साथी