बारिश से बैंक कॉलोनी में कई जगह जलजमाव

मेदिनीनगर बरसात के दिनों में मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या दो स्थित बैंक कालोनी का इलाका कई समस्याओं से घिरा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 06:17 AM (IST)
बारिश से बैंक कॉलोनी में कई जगह जलजमाव
बारिश से बैंक कॉलोनी में कई जगह जलजमाव

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : बरसात के दिनों में मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या दो स्थित बैंक कॉलोनी का इलाका कई समस्याओं से घिरा हुआ है। नगर निगम बनने के पूर्व यह इलाका जोड़ पंचायत के दायरे में था। उस समय भी यह इलाका पंचायत प्रतिनिधियों की उदासीनता का शिकार रहा। नगर निगम में शामिल होने के बाद बैंक कॉलोनी वासियों को उम्मीद जगी थी कि अब उनकी बुनियादी समस्याओं का समाधान होगा और शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लेकिन नगर निगम में शामिल होने के बाद न तो कोई सुविधा मिली, न ही बुनियादी समस्याओं का समाधान हुआ। बैंक कॉलोनी में पैदल चलने लायक सड़क भी नहीं है। हल्की बारिश होने पर भी कॉलोनी के मुख्य मार्ग समेत अन्य सड़कों पर जलजमाव या कीचड़ फैल जाता है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण बैंक कालोनी जानेवाली मुख्य सड़क पर कई जगह अब भी जलजमाव है। वहीं कीचड़ के कारण फिसलन होने से कई लोग गिर रहे हैं। मुहल्लावासियों ने शुक्रवार को वार्ड पार्षद सुशीला कुमारी को बुलाकर सड़क के बदहाल स्थिति से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि पानी निकासी नहीं होने के कारण नाली निर्माण की जरूरत है। कई लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। बैंक कालोनी के रविद्र तिवारी, विपिन सिंह, राकेश पाठक, उपेंद्र सिंह, मिथलेश कुमार, गोपाल गुप्ता, उमा, धीरेंद्र कुमार, प्रकाश कुमार, अशोक गुप्ता, बृज बिहारी गुप्ता, अरुण गुप्ता आदि लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर, उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह व नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद से नाली निर्माण की मांग की है।

chat bot
आपका साथी