इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

संवादसूत्र विश्रामपुर पलामू रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी गांव निवासी विनोद चौधरी की 16 वर्षीया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:33 PM (IST)
इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत
इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

संवादसूत्र, विश्रामपुर, पलामू : रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी गांव निवासी विनोद चौधरी की 16 वर्षीया पुत्री सुनीता कुमारी घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम 5.30 बजे की बताई जाती है। सूचना मिलते ही रेहला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस शव को फंदे से उतारकर कार्रवाई में जुट गई है। रेहला थाना प्रभारी लालजी यादव ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नही था। पूरा परिवार खेत में धान रोपने गया था। वह इंटर की छात्रा थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी