हुसैनाबाद के मंदिरों में उत्सव का रहा माहौल

संवाद सूत्र हुसैनाबाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास को उनके जन्मभूमि का भूमि पूजन को ले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:17 AM (IST)
हुसैनाबाद के मंदिरों में उत्सव का रहा माहौल
हुसैनाबाद के मंदिरों में उत्सव का रहा माहौल

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद: अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास को उनके जन्मभूमि का भूमि पूजन को लेकर बुधवार को समस्त अनुमंडल क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखा गया। दो दिन पहले से ही अनुमंडल क्षेत्र के मंदिरों में भव्य व आकर्षक सजावट की गई थी। प्रधानमंत्री ने मंदिर निर्माण की आधारशीला रखी तो वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर परिषर गुंजायमान हो गया। हुसैनाबाद के मुख्य बाजार स्थित महावीर जी भवन व हैदरनगर श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में भगवान राम की मंदिर की भूमि पूजन जैसा माहौल दिख रहा था। यहां मंदिर के आचार्य व कई विद्यवानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। पूरे बाजार क्षेत्र को केसरिया झंडा व केसरिया गुब्बारे से पाट दिया गया था। मोहमदगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाका के मंदिरों में उत्सव का माहौल दिखा। भूमि पूजन को लेकर पूरे अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एसडीपीओ स्वयं हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहमदगंज क्षेत्र का भ्रमण करते दिखे।

chat bot
आपका साथी