डालटनगंज विस से 6 बार नामधारी व 4 बार पूरनचंद बन चुके हैं विधायक

पलामू में डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रत्याशियों को मिलते रहा है मौका।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:22 PM (IST)
डालटनगंज विस से 6 बार नामधारी व 4 बार पूरनचंद बन चुके हैं विधायक
डालटनगंज विस से 6 बार नामधारी व 4 बार पूरनचंद बन चुके हैं विधायक

तौहीद रब्बानी, मेदिनीनगर,पलामू: पलामू जिला का चर्चित डालटनगंज विधानसभा के मतदाता इस बार 16वें व बिहार से अलग झारखंड राज्य बनने के बाद 4वें विधानसभा चुनाव में एक बार पुन: सजग मतदाता के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। आजादी के बाद से लेकर 2019 में होने वाले 16वें विधान सभा चुनाव में यहां के मतदाता 17वें व अलग झारखंड बनने के बाद 5वें प्रत्याशी का चयन करेंगे। यहां के मतदाताओं ने 2007 में उप चुनाव को भी देखा व परखा था। अब तक 16 विधायकों को चुनकर सदन में भेज चुके हैं। इसमें 6 बार इंदर सिंह नामधारी व 4 बार पूरनचंद को अपना विधायक बनाया। यहां से अब तक 4 बार कांग्रेस, 3 बार संयुक्त शोसलिस्ट पार्टी, दो बार भाजपा, दो बार जदयू, एक-एक बार स्वतंत्र पार्टी, जनता पार्टी, निर्दलीय व झाविमो के विधायक निर्वाचित हुए थे।

चुनावी इतिहास के आइने में देखें तो झारखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी 1980 व 1990 में भाजपा, 1995 में जनता दल, 2000 व 2005 में जदयू व 2007 के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। पूरनचंद 1967,1969 व 1972 में संयुक्त शोसलिस्ट पार्टी तथा 1977 में जनता पार्टी से चुनाव जीता था। कांग्रेस से 1952 में अमीय कुमार घोष, 1957 में उमेश्वरी चरण, 1985 में ईश्वरचंद पांडेय व 2009 में केएन त्रिपाठी ने जीत दर्ज की थी।

2014 में झाविमो से आलोक कुमार चौरसिया ने बाजी मारी थी।

---------------

बाक्स: अब तक ये रहे डालटनगंज के विधायक: 1.1952 में अमीय कुमार घोष,कांग्रेस। 2.1957 में उमेश्वरी चरण, कांग्रेस। 3.1962 में सच्चिदानंद त्रिपाठी,स्वतंत्र पार्टी। 4.1967 में पूरनचंद,संयुक्त शोसलिस्ट पार्टी। 5.1969 में पूरनचंद,संयुक्त शोसलिस्ट पार्टी। 6.1972 में पूरचंद,संयुक्त शोसलिस्ट पार्टी। 7.1977 में पूरनचंद,जनता पार्टी। 8.1980 में इंदरसिंह नामाधारी,भाजपा, 9. 1985 में ईश्वरचंद पांडेय,कांग्रेस, 10.1990 में इंदरसिंह नामधानी,भाजपा, 11.1995 में इंदरसिंह नामधारी ,जनता दल, 12.2000 में इंदरसिंह नामधारी ,जदयू, 13.2005 में इंदरसिंह नामधारी,जदयू, 14.2007 का उपचुनाव: स्वतंत्र 15.2009 में केएन त्रिपाठी,कांग्रेस 16.2014 में आलोक कुमार चौरसिया,झाविमो

chat bot
आपका साथी