पलामू में बोले हेमंत सोरेन, भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकें Palamu News

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की बदलाव यात्रा शनिवार को पलामू के जिला मुख्यालय मेदिनीनगर पहुंची।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 10:55 AM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 07:00 PM (IST)
पलामू में बोले हेमंत सोरेन, भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकें Palamu News
पलामू में बोले हेमंत सोरेन, भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकें Palamu News

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। राज्य में डिजिटल डकैतों की सरकार चल रही है। यहां जंगल, जमीन और खनिज संपदाओं पर बाहरी लोगों का कब्जा है। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से आकर मुख्यमंत्री बने रघुवर दास राज्य को बाहरी लोगों के लिए चारागाह बनाना चाहते हैं। ये बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कही। वे शनिवार को पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में झामुमो की 'बदलाव यात्रा' को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार के पांच सालों के कार्यकाल पर जमकर तंज कसा। कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट, वन अधिकार अधिनियम, दोहरी नियोजन नीति समेत कई जनविरोधी नीतियां लाकर जनता को परेशान किया गया है।

बाहरी लोगों को यहां नौकरी दी जा रही है और स्थानीय युवाओं को बेरोजगारी के दलदल के धकेल दिया गया है। झारखंड का हाल यह है कि टाटा जैसी बड़ी कंपनी बंद होने के कगार पर है। हेमंत ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। वैसे लोगों के षडयंत्र को समझना होगा। चुनाव में ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है।

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि रघुवर सरकार जनविरोधी नीतियां अपना रही है। विधानसभा चुनाव में आम जनता भाजपा को सबक दिखाएगी। कहा कि हेमंत सोरेन से ही राज्य का कल्याण संभव है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि रघुवर सरकार झूठ की राजनीति कर रही है। मौके पर पलामू जिला महासचिव मनव्वर जमां खां, मनोज पांडेय, ङ्क्षपटू सिन्हा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

झामुमो की बदलाव यात्रा में अद्दि कुडुख सरना समाज के अध्यक्ष मिथिलेश उरांव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा सच्चिदानंद पाठक व मनोज पहाडिय़ा आदि ने भी दामन थामा। हेमंत सोरेन ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी