शारीरिक दूरी का किया पालन, घर में ही मनाया ईद का त्योहार

हुसैनाबाद लॉकडाउन का पूर्ण रुप से पालन करते हुए हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के किसी भी ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा नहीं हुई। लोगों ने सादगी के साथ अपने घरों में ही ईद का नमाज पढ़कर परिजनों के साथ मिलकर एक-दूसरे को मुबारकवाद दी।लोगों ने अपने घर पर भी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:13 PM (IST)
शारीरिक दूरी का किया पालन, घर में ही मनाया ईद का त्योहार
शारीरिक दूरी का किया पालन, घर में ही मनाया ईद का त्योहार

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : लॉकडाउन का पूर्ण रुप से पालन करते हुए हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के किसी भी ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा नहीं हुई। लोगों ने सादगी के साथ अपने घरों में ही ईद का नमाज पढ़कर परिजनों के साथ मिलकर एक-दूसरे को मुबारकवाद दी। लोगों ने अपने घर पर भी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा किया। रविवार की शाम ईद का चांद नजर आने के बाद से ही खुशियां मनाने का दौर शुरु हुआ। लोगों ने एक दूसरे को मोबाईल के जरिए ही ईद की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी