महाराणा बने कजरी दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष

संवाद सूत्र पंडवा(पलामू) पंडवा थाना क्षेत्र के कजरी ग्राम में दुर्गा पूजा महोत्सव को ले गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 06:56 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 06:56 PM (IST)
महाराणा बने कजरी दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष
महाराणा बने कजरी दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष

संवाद सूत्र, पंडवा(पलामू) : पंडवा थाना क्षेत्र के कजरी ग्राम में दुर्गा पूजा महोत्सव को ले गुरुवार को मध्य विद्यालय कजरी के प्रांगण में बैठक की गई। इसमें सर्वसम्मति से महाराणा प्रताप सिंह को अध्यक्ष, संजय सिंह को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, अजीत सिंह उप कोषाध्यक्ष, अरुण सिंह सचिव, अनुज सिंह संगठन मंत्री व पन्ना सिंह को संरक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए विकास सिंह, अमित सिंह, बृज बिहारी सिंह, सुमेर सिंह, विक्रम सिंह, आकाश सिंह, पवन सिंह, परीखा पासवान, संजीव कुमार, मधु सिंह, ब्रजेश सिंह, अजय सिंह, शशि कांत, जयंत सिंह, राकेश सिंह, राजीव रंजन, नंदन सिंह, सुजीत सिंह, अजीत सिंह, गौरी सिंह, निखिल, राजा सिंह का चयन किया गया। बैठक में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दर्जनों ग्रामीण नवयुवक शामिल हुए। चयनित अध्यक्ष महाराणा प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार की जारी गाइडलाइन के अनुसार ही दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी