किसानों के लिए वरदान साबित होगा चना बीज

पलामू के छतरपुर प्रखण्ड परिसर स्तिथ प्रखण्ड कृषि केंद्र में चना बीज का वितरण प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तेज कुमार हस्साकृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सीओ राकेश कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से की इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कृषि मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 06:14 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:13 AM (IST)
किसानों के लिए वरदान साबित होगा चना बीज
किसानों के लिए वरदान साबित होगा चना बीज

संवाद सूत्र , छतरपुर, पलामू : छतरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड कृषि केंद्र में बुधवार को चना बीज का वितरण हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा, सीओ राकेश कुमार तिवारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किसानों को बीच दिया। मौके पर बीडीओ तेज कुमार हस्सा ने कहा कि चुनाव के बीच भी आज कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के कृषि संरचना में पलामू में दलहन की पर्याप्त खेती की जाती है। इस लिए यह चना बीज उनके लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार संचालित योजनाओं का समुचित लाभ देकर लक्ष्य को भी पूरा करना सभी का कर्तव्य है। सीओ राकेश तिवारी ने कहा कि चुनाव के बाद किसानों के लाभ मिलने वाला मिलेगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि चना बीज में कई तरह के लाभकारी सामग्री मिलती है। इसलिए इसका उपयोग बीजारोपण में ही करें। इसका पूरा लाभ मिलेगा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी