पलामू आगमन पर मुख्यमंत्री को दिखाएंगे काला झंडा

विश्रामपुर : सम्मानजनक वेतनमान व स्थायीकरण की मांग को लेकर झारखंड स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में पहुंचे ह•ारों पारा शिक्षकों पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के इसारे पर बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई गई। साथ हीं 2

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 10:43 PM (IST)
पलामू आगमन पर मुख्यमंत्री को दिखाएंगे काला झंडा
पलामू आगमन पर मुख्यमंत्री को दिखाएंगे काला झंडा

विश्रामपुर (पलामू): मुख्यमंत्री के 19 नवंबर को मेदिनीनगर आगमन पर पलामू-गढ़वा-लातेहार के पारा शिक्षक विरोध करते हुए काला झंडा दिखाएंगे। इसकी तैयारी पूरी की जा रही है। प्रदेश के सभी पारा शिक्षक इसमें शामिल होंगे। यह जानकारी एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के ¨सटू कुमार ¨सह ने दी है।

कहा कि 19 नवंबर तक गिरफ्तार किए गए 280 पारा शिक्षकों समेत सभी अन्य नामजद पारा शिक्षकों पर दर्ज की गई प्राथमिकी वापस नहीं ली गई तो 20 नवंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय के थाना पर दिन के 12 बजे पारा शिक्षक अपने परिवार के सदस्यों, बच्चों समेत जेल भरो अभियान के तहत गिरफ्तारी देंगे। कहा कि अब नौकरी जाने एवं डंडा खाने का भय भी समाप्त हो गया है। लड़ेंगे और जीतेंगे के संकल्प के साथ एक एक पारा शिक्षक रघुवर दास के निरंकुश शासन के विरुद्ध आंदोलन करेंगे।

--

रघुवर का होगा लंका दहन

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के ¨सटू कुमार ¨सह ने कहा रघुवर सरकार का लंका का दहन पारा शिक्षकों की हाथों होगा।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आंदोलन की जिम्मेवारी सभी को अलग-अलग दी गई है। 16 नवंबर से जारी हड़ताल शत प्रतिशत सफल है। निगरानी टीम गठित की गई है। यह जिला, प्रखंड व संकुल स्तर पर निगरानी करेंगे। साथ ही पारा टीचर जो विद्यालय में पाए गए उससे निपटेंगे। रंजीत जायसवाल,महेश वर्मा,सुनील यादव,आरके गुरु व बैजनाथ महतो को कई जिम्मेवारी दी गई।

chat bot
आपका साथी