पांच सदी की तपस्या का फल है श्री राम मंदिर का निर्माण

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का शिलान्यास पूरे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:05 PM (IST)
पांच सदी की तपस्या का फल है श्री राम मंदिर का निर्माण
पांच सदी की तपस्या का फल है श्री राम मंदिर का निर्माण

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का शिलान्यास पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक क्षण है। यह हमारे सभी साधु- संतों, राम भक्तों व नागरिकों के पांच सौ वर्षों की तपस्या का फल है। इतने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण के स्वप्न को जीवित रखना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कही है। बताया कि उच्चतम न्यायालय में भी अधिवक्ताओं ने अपने पक्ष को मजबूती के साथ रखकर मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर किया। यह भूमि पूजन व शिलान्यास न केवल मंदिर निर्माण का है, बल्कि एक नए भारत व नए युग का भी निर्माण है। एक ऐसा भारत जहां सामाजिक सद्भावना का बोलबाला हो। विकास की गंगा बहे। हर व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो। हमारी कई पीढि़यां इस गौरवमय पल का साक्षी बनने की प्रतीक्षा में ब्रह्मालीन हो गई। यह हमारा सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को मूर्त रूप लेते साक्षात देख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी