छत्तीसगढ़ से लूटा हुआ सोना खरीदने का आरोपित गिरफ्तार

छतीसगढ़ के अंबिकापुर के चर्चित मण्णपुरम गोल्ड लोन बैंक में 12 किलो सोना की डकैती के मामले में छतीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय व्यवसायी संजय सोनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने डकैती किए गए सोना में 600 ग्राम खरीदने की बात स्वीकार कर ली है। जानकारी के अनुसार पलामू जिले के चैनुपर का रहने वाला अजय उरांव ने वर्ष 2017 में डकैती की घटना को अंजाम देने का मुख्य आरोपी था। दस हजार का इनामी इस कुख्यात डकैत को छतीसगढ़ पुलिस ने बिहार के रोहतास नौहट्टा से गिरफ्तार किया था। बाद में असके निशानदेही पर छतीसगढ़ पुलिस ने स्थानीय बाजार, रेड़मा व चैनपुर स्थित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:52 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:52 PM (IST)
छत्तीसगढ़ से लूटा हुआ सोना खरीदने का आरोपित गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ से लूटा हुआ सोना खरीदने का आरोपित गिरफ्तार

मेदिनीनगर : छतीसगढ़ के अंबिकापुर के चर्चित मण्णपुरम गोल्ड लोन बैंक में 12 किलो सोना की डकैती के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय व्यवसायी संजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने डकैती किए गए सोना में 600 ग्राम खरीदने की बात स्वीकार कर ली है। जानकारी के अनुसार पलामू जिले के चैनुपर का रहने वाला अजय उरांव ने वर्ष 2017 में डकैती की घटना को अंजाम देने का मुख्य आरोपित था। दस हजार का इनामी इस कुख्यात डकैत को छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिहार के रोहतास नौहट्टा से गिरफ्तार किया था। बाद में उसकी निशानदेही पर छतीसगढ़ पुलिस ने स्थानीय बाजार, रेड़मा व चैनपुर स्थित

कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस क्रम में रेड़मा से व्यवसायी संजय सोनी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसके पास से लूटा हुआ 70 ग्राम सोना बरामद कर लिया है। बताया गया कि शेष सोना का जेवर बनाकर बाजार में बेच दिया गया था। पलामू एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने पलामू पुलिस से सहयोग मांगा था, जिसके बाद छापेमारी हुई। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सोना की लूट की घटना में अजय के हिस्से में चार किलो सोना मिला था। इससे पलामू जिले में कई संपत्ति खरीदी गई है। छतीसगढ़ पुलिस के अनुसार अजय के ग्रुप ने बंगाल, बिहार व छतीसगढ़ में कई लूट की घटना को अंजाम दिया था।

chat bot
आपका साथी