शहीदान-ए-कर्बला की याद में मना चेहल्लुम

अखाड़ियों ने दिखाया फन-ए-सिपाहगिरी पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों का किया परिचालन अकीदमंदों की उमड़ी जुलूस में भीड़

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:01 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:01 PM (IST)
शहीदान-ए-कर्बला की याद में मना चेहल्लुम
शहीदान-ए-कर्बला की याद में मना चेहल्लुम

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर व प्रखंडों समेत पलामू जिला में रविवार को पहलाम के साथ चेहल्लुम संपन्न हो गया। मौके पर फतेह निशान, सिपर व ताजिया का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। ताशा-धमाका बजाए गए। झरनी भी पेश की गई। इसके साथ ही जुलूस में आपसी सद्भाव का नजारा पेश किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पूरी अकीदत के साथ पारंपरिक ढंग से चेहल्लुम जुलूस में शामिल हुए। इसमें यादे शहीदान-ए-कर्बला में फातेहा नजर किया गया। शहर के मुहल्लों के अखाड़ों, ताजियों व सिपर भ्रमण का सिलसिला रविवार को दिन के 10.30 बजे से शुरू हुआ।

यह शाम तक चला। मेदिनीनगर शहर में निकले चेहल्लुम जुलूस का नेतृत्व मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के जेनरल खलीफा मुस्तफा कमाल, महासचिव इमामउद्दीन खां आदि ने किया। मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी की निगरानी में जुलूस का संचालन हुआ।

शहर के निर्धारित चौक-चौराहों पर अखाड़ियों ने फन-ए-सिपाहगिरी व पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ करतब दिखाए। पुलिस ने भी जगह-जगह व्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग किया। लोग गतका खेलकर व गले मिलकर आपसी एकता व सौहार्द का पलामू को पैगाम दिया।

chat bot
आपका साथी