हैदरनगर में अनंत चर्तुदशी पर उमड़ी भक्तों की भीड़

हुसैनाबाद : भादो मास के शुक्ल पक्ष में चर्तुंदशी को अनंत पूजा को लेकर नगर में अहले सुबह से ही घर प्रतिष्ठानों की साफ सफाई का दौर जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:24 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:24 PM (IST)
हैदरनगर में अनंत चर्तुदशी पर उमड़ी भक्तों की भीड़
हैदरनगर में अनंत चर्तुदशी पर उमड़ी भक्तों की भीड़

हुसैनाबाद : भादो मास के शुक्ल पक्ष में चर्तुदशी को अनंत पूजा को लेकर नगर में अल सुबह से ही घर प्रतिष्ठानों की साफ सफाई का दौर जारी रहा। प्रात: आठ बजे से शहर के विद्वान पुरोहित राम जानकी मंदिर के पुजारी जयप्रकाश तिवारी, पं. सत्येंद्र कुमार दूबे, पं. महेंद्र कुमार दूबे, पं. लाल द्विवेदी, पं. दिलीप तिवारी आदि के सानिध्य कई स्थानों पर विधिवत पूजा अर्चना कराई गई। इस अवसर पर फल-फूल प्रसाद के अलावे पुआ-पकवान, मनभोग का चढ़ावा भी श्रद्धा के साथ किया गया। टोली में बंटें पूजा स्थलों पर आसपास के घरों के महिला पुरुष भक्तों ने इस अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी