महारास व फूल होली में मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

मेदिनीनगर शहर के सुदना स्थित तुलसी मानस मंदिर परिसर में चल रहा भागवत कथा सप्ताह की शनिवार को पुर्णाहुति हुई। इस अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:15 AM (IST)
महारास व फूल होली में मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
महारास व फूल होली में मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : शहर के सुदना स्थित तुलसी मानस मंदिर परिसर में चल रहा भागवत कथा सप्ताह की शनिवार को पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हवन के बाद भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार की शाम महारास रुक्मिणी विवाह व फूल होली का आयोजन किया गया। महारास में कलाकारों की ओर से जीवंत अभिनय व नृत्य गीत की शानदार प्रस्तुति ने ऐसा सुंदर समां बांधा की श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो ²श्य को अपलक निहारते रहे। फूल होली में राधा कृष्ण पर टोकरी भर भर फूलों की ढेर लग गई। जय श्रीकृष्ण व राधे राधे के जयकारे गुंजायमान होता रहा। श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। संगीतमय कथा के माध्यम से पूज्या स्तुतिजी ने श्रीभागवत के विभिन्न प्रसंगों की सुंदर व्याख्या की। विभिन्न वाद्य यंत्रों के बीच श्रद्धालुओं ने संगीतमय भगवत कथामृत का रसपान किया। यजमान नवल तिवारी ने सपत्नीक पूजन अर्चना किया। कार्यक्रम संचालन में अभिमन्यु ओझा, ललन सिह्, विशाल शुक्ल, राजीव सिंह, संतोष पांडेय, मनीष उपाध्याय, रामाकांत पांडेय, सुधीर सोनी, संजीव मिश्र आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी