लेस्लीगंज में बीडीओ ने दिलाया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प

पलामू में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लिया गया संकल्प।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 07:03 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:17 AM (IST)
लेस्लीगंज में बीडीओ ने दिलाया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प
लेस्लीगंज में बीडीओ ने दिलाया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प

संवाद सूत्र, लेस्लीगंज : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह अंतर्गत लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने जिला समाज कल्याण से उपलब्ध कराए गए बैनर पर हस्ताक्षर कर किया। हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा प्रखंडकर्मी समेत आमलोग भी बने। साथ ही साथ स्लोगन लिखा। मौके पर बीडीओ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। मौके पर बीडीओ मरांडी ने कहा कि बेटियां किसी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। हम सभी को अपने समाज में लिगभेद प्रचलन को पूरी तरह से खत्म करना होगा। समाज में यह सुनिश्चित हो कि लड़कियां जन्म ले, उन्हें प्यार व शिक्षा मिले और देश का सशक्त नागरिक बन सकें।

आज के समय में हर क्षेत्र में लड़कियां अपना परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम में लोगों को संकल्प दिलाई कि जन्म के पूर्व लिग पहचान के आधार पर हो रही भ्रूण हत्या को समाप्त करने की मुहिम में व्यक्तिगत व सामूहिक रूप से भरपूर सहयोग करेंगे। देश की महिलाओं एवं पुरुषों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश का सभी लोग प्रचार प्रसार करेंगे।

मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मंगल किशोर दुबे, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विनय शर्मा, बीपीओ मोतीलाल शर्मा, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका मधु सिन्हा, प्रखंड समन्वयक ओम प्रकाश, पंचायत सचिव मोहम्मद शमीम, राजेश्वर महतो, नंददेव उरांव, रामयाद राम समेत प्रखंड कर्मी व आमलोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी