बाबा तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे..

मेदिनीनगर संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कई संगठनों ने स्थानीय अंबेडकर पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्थानीय बाईपास रोड स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के छात्रों ने बाबा साहेब की शोभा यात्रा निकली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:20 PM (IST)
बाबा तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे..
बाबा तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे..

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कई संगठनों ने स्थानीय अंबेडकर पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्थानीय बाईपास रोड स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के छात्रों ने बाबा साहेब की महापरिनर्वाण यात्रा निकली। शोभा यात्रा रेड़मा चौक, कचहरी चौक, बस डिपो रोड, छहमुहान होते अंबेडकर पार्क पहुंची। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छात्रावास अधीक्षक प्रो. अजय राम ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व शोभा यात्रा में छात्रों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा.., संविधान निर्माता अमर रहे.., बाबा तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे.. सरीखे नारे लगाएं। मौके पर झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, महासचिव विश्वनाथ राम, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक मुन्नी राम, पूर्व जिप सदस्य निर्मला कुमारी, समाजसेवी रामनाथ चंद्रवंशी, साकेत कुमार पासवान, भरत कुमार, अनिल कुमार, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, परमानंद, पंकज, राहुल, प्रवीण, सौरभ, रवि, उदय,ललन, किशन समेत अन्य छात्रों ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहेब मुक्तिदाता व मसीहा थे। जीवन में हर क्षेत्र में उनक योगदान को आज भी याद किया जाता है। आजादी के पूर्व व आजादी के बाद बाबा साहेब के संघर्षों को आधुनिक भारत के लिए माइल स्टोन माना जा सकता है। कहा कि सभी वर्गों को भारतीय संविधान का अध्ययन करना चाहिए। इधर अन्य संगठनों की ओर से भी संविधान निर्माता डा भीम रांव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाक्स... ..और तोड़ना पड़ा पार्क का ताला

फोटो : 06 डालपी 14

कैप्शन: अंबेडकर पार्क का ताला तोड़ते लोग।

मेदिनीनगर : संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर बाईपास रोड स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के छात्रों ने बाबा साहेब की शोभा यात्रा निकली। विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के बाद थाना रोड स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। पार्क में स्थापित डा अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाहते थे। लेकिन पार्क के मुख्य द्वार पर ताला लटक रहा था। ताला खोलने वाला भी कोई नहीं दिखा। नतीजा मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और ताला तोड़कर पार्क के भीतर प्रवेश किए। बाक्स: बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने किया माल्यार्पण

फोटो : 06 डालपी 01

कैप्शन: बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मार्चा के पदाधिकारी।

मेदिनीनगर : बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कल्याण छात्रावास में शुक्रवार को डा भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। छात्रावास में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि बाबा साहब मानव नहीं महामानव थे। वे दलितों के हक व अधिकार के लिए संघर्ष किया। उन्होंने संविधान लिखकर देश व समाज को नई दिशा दी। साथ ही समाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष करते रहे। मौके पर कर्मदेव राम, राजेंद्र राम, रामनरेश महतो, रामराज राम,दीपक कुमार, संजय मिस्त्री, अनिल राम, सुनील राम, मो खालिक, प्रभात कुमार, विवेक कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी