700 साल पुराने पेड़ पर रक्षा सूत बांध दिया जागरूकता संदेश

मेदिनीनगर स्वयंसेवी संस्था सेसा द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के पुराने वृक्षों पर पर्यावरण जागरूकता संदेश लिए रक्षा सुत बंधन किया गया ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:23 AM (IST)
700 साल पुराने पेड़ पर रक्षा सूत बांध दिया जागरूकता संदेश
700 साल पुराने पेड़ पर रक्षा सूत बांध दिया जागरूकता संदेश

मेदिनीनगर : स्वयंसेवी संस्था सेसा ने  विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को  शहर के पुराने वृक्षों पर पर्यावरण जागरूकता संदेश लिए रक्षा सूत बांधा। नारा दिय कि रोपें आम जामुन, बेल,  बनी रहे प्रकृति से मेल,  वृक्ष लगाएं वृक्ष बचाएं,  जब होगी हरियाली तभी होगी खुशहाली,  प्रकृति से करो भक्ति उसी में निहित है जीने की शक्ति। इस अवसर पर सेसा के महासचिव डॉ कौशिक मल्लिक ने बताया कि बढते प्रदूषण से बचने के लिए हमें पुराने वृक्षों को सुरक्षित रखने के साथ साथ नएं पौधे लगाने होंगे। यह गौरव की बात है कि शहर में 700 से 1000 वर्ष  प्राचीन कल्पतरू का वृक्ष वर्तमान में मौजूद है। इसे सरकारी व सामाजिक प्रयास से संरक्षित रखना चाहिए। मौके पर देवाशीष सेनगुप्ता, अजय कुमार, विनय यादव, प्रबजीत नामधारी ने सहयोग किया ।

chat bot
आपका साथी