छतरपुर एसडीपीओ समेत 6 पुलिसकर्मियों को गैलंटरी एवार्ड
संवाद सहयोगी मेदिनीनगर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छतरपुर एसडीपीअ
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छतरपुर एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह, डीएसपी विमलेश त्रिपाठी सहित जिले के छह पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की है। विमलेश वर्तमान में चाईबासा जिले में पदास्थापित हैं। जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने झारखंड के 12 बहादुर पुलिस अधिकारी व कर्मियों को पुलिस मेडल ऑफ गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इन सभी को ये अवॉर्ड 28 मई 2018 में हुए छतरपुर के डूंडूर के हेसाग पहाड़ी पर हुए मुठभेड़ के लिए मिला है। इस मुठभेड़ में टीएसपीसी के तीन टॉप कमांडर मारे गए थे। वे प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में पलामू में 2017 व 2018 में कई मुठभेड़ों में शामिल थे। अवार्ड पाने वालों में जुरेंद्र सोय, शशि रंजन पांडेय, राजेश कुमार साहू व तसादुक अंसारी वर्तमान में छतरपुर में ही तैनात हैं। बता दे कि शंभु कुमार सिंह 2017 से छतरपुर अनुमंडल में पदास्थापित हैं। अनुमंडल क्षेत्र के पाटन, मनातू व बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र से माओवादी संगठन के सफाए में शंभू कुमार सिंह व विमलेश त्रिपाठी की अहम भूमिका थी।