मामूली विवाद को ले दो पक्षों में जमकर मारपीट, 15 घायल

संवाद सूत्र पाटन (पलामू ) पलामू जिला के पाटन थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:58 PM (IST)
मामूली विवाद को ले दो पक्षों में जमकर मारपीट, 15 घायल
मामूली विवाद को ले दो पक्षों में जमकर मारपीट, 15 घायल

संवाद सूत्र, पाटन (पलामू ) : पलामू जिला के पाटन थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें 15 लोग जख्मी हो गए। 12 का उपचार पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है और तीन को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है।घटना रविवार की है। सूचना मिलने के बाद पाटन थाना की पुलिस स्थल पर पहुंची और मामला को शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से पाटन थाना में मामला भी दर्ज करा दिया गया है। घटना पाटन थाना क्षेत्र के वेदा मंझौली गांव की है। बताया जाता है कि चार वर्ष पूर्व मंझौली निवासी जमालुद्दीन अंसारी अपनी पत्नी के साथ बैदा गांव निवासी हाशिम शेख की दुकान में फोटो खिचवाया था। उसी रात जमालुद्दीन की पत्नी का निधन हो गया था। नतीजा वह फोटो लेने दुकान पर नहीं पहुंचा। बाद में जमालुद्दीन ने फोटो लेने से भी इनकार कर दिया। हालांकि दुकानदार को इसके एवज में एक सौ रूपया दे दिया था। चार वर्ष गुजरने के बाद महज एक सौ रूपए का मामला तूल पकड़ लिया। रविवार को दोनों गांवों के लिए आमने-सामने हो गए और जमकर लाठी-डंडे से मारपीट हुई। घायलों में मंझौली गांव निवासी 36 वर्षीय मंसूर अंसारी, 32 वर्षीय नसीम अंसारी, 28 वर्षीय एनामुल अंसारी और बैदा गांव निवासी 41 वर्षीय मुख्तार अंसारी, 17 वर्षीय मजीद अंसारी, 21 वर्षीय नौशाद अंसारी, 20 वर्षीय इरशाद अंसारी, 40 वर्षीय रमजान अंसारी, 55 वर्षीय सत्तार अंसारी, 36 वर्षीय नसीम अंसारी, 50 वर्षीय इनामुल अंसारी, 18 वर्षीय आजाद अंसारी समेत सत्तार अंसारी, रमजान अंसारी व शौकत अंसारी का नाम शामिल है। इसमें 12 लोगों का उपचार पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।सत्तार अंसारी, रमजान अंसारी व शौकत अंसारी को बेहतर उपचार के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है। जमालुद्दीन अंसारी के पुत्र मो असगर व ग्यासुद्दीन अंसारी ने बताया कि पिता को हाशिम बार-बार धमकी देता था। मंझौली गांव के ग्रामीणों ने कहा कि सैदपुर के लोगों ने फायरिग की। इसके बाद मारपीट की घटना हो गई। पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें 12 नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। प्रकाश कुमार ने बताया कि पुलिस गहनतापूर्वक मामले की जांच में जुटी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी