भाड़े के विवाद में युवक को बनाया बंधक

संवाद सूत्र महेशपुर(पाकुड़) बंगाल निवासी अजीब मियां ने टोटो में सफर करने के बाद किराय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:51 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:51 PM (IST)
भाड़े के विवाद में युवक को बनाया बंधक
भाड़े के विवाद में युवक को बनाया बंधक

संवाद सूत्र, महेशपुर(पाकुड़) : बंगाल निवासी अजीब मियां ने टोटो में सफर करने के बाद किराया नहीं दिया। इसके बुधवार को डिस्को मोड़ के ग्रामीणों ने उसे पेड़ में बांध दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर उसे मुक्त कराया और थाना ले आई।

टोटो मालिक धर्मखां पाड़ा निवासी रमजान शेख ने बताया कि अजीब मियां एक माह पूर्व उससे दो सौ रुपये उधार लिया था। उसके टोटो से महेशपुर बाजार भी घुमा था। किराया बाद में देने की बात कही थी। अजीब के पास वह चार सौ रुपये पाता है। बुधवार को अजीब को देखा कि वह साकिरूल शेख के टोटो में सैर कर रहा है। साकिरूल के अनुसार अजीब ने उनसे भी 150 रुपये उधार ले लिया। महेशपुर घुमाने के एवज में साकिरूल को 200 रुपये किराया देने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों टोटो चालक और अजीब शेख के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों टोटो चालक अजीब शेख का कारनामा समझ गया। तीनों के बीच विवाद को देखते हुए डिस्को मोड़ के पास काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। अजीब को पेड़ से बांध दिया। पुलिस पहुंच दोनों टोटो चालक और अजीब का थाना ले गई। खबर भेजे जाने तक तीनों से पूछताछ चल रही थी।

chat bot
आपका साथी