योग से मिलता है स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच

जागरण संवाददाता पाकुड़ अंतररराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को पाकुड़ जिले में आनलाइन वचु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:51 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:51 PM (IST)
योग से मिलता है स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच
योग से मिलता है स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच

जागरण संवाददाता, पाकुड़: अंतररराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को पाकुड़ जिले में आनलाइन वर्चुअल योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि प्रतिदिन योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें। स्वस्थ शरीर के लिए योग करना आवश्यक है। इस बार योग दिवस का मुख्य विषय तंदुरुस्ती के लिए योग है। उन्होंने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए योग काफी महत्वपूर्ण है। इसे सभी को करना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि नियमित योग करने से विभिन्न रोगों से मुक्ति मिलती है। योग तन और मन के विकारों को दूर करता है। योग करने से जहां शरीर में स्फूर्ति आती है। वहीं हमारा अंदरूनी तंत्र भी मजबूत होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आज की भाग- दौड़ भरी जिदगी में कुछ क्षण योग के लिए जरूर निकाले। योग प्रशिक्षक संजय कुमार शुक्ला ने रवींद भवन स्थित योग भवन परिसर से आनलाइन योगाभ्यास करवाया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल, जिला वन पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा अधीक्षक दुर्गानंद झा, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने वर्चुअल योग कार्यक्रम से जोड़ते हुए योग किया।

वहीं शहर के खादानपाड़ा स्थित सामुदायिक भवन में योग शिविर लगाया गया। नगर के सिधीपाड़ा स्थित सिधी धर्मशाला में योगासन का कार्यक्रम किया गया। प्रशिक्षक कार्यक्रम प्रभारी प्राची चौधरी व पार्थ रक्षित, साधना ओझा व सिधीपाड़ा में पार्वती देवी ने लोगों को योगाभ्यास कराया। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, दुर्गा मरांडी, विश्वनाथ भगत, अमृत पांडे, पंकज कुमार साहा, सोहन मंडल, बृजेंद्र ओझा, शिखा देवी, सोहन मंडल, पिका पटेल, रवि शंकर झा, जीतू सिंह, आसीम मंडल, तारक भगत, यशोदा देवी, प्रमिला देवी, रोहित रावत, रंजन सिंह, सोनू सिंह,सुमन दास, दौलत रावत आदि शामिल हुए। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने योग दिवस पर अपने घर में स्वजनों के साथ योग किया।

डीएवी में लगाया गया था योग शिविर

डीएवी पब्लिक स्कूल में सातवां योग दिवस का थीम 'योगा और वेलनेस' ने लोगों में योग के प्रति उत्साह को और भी बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्य ने कहा कि हर देश, हर समाज और हर व्यक्ति स्वस्थ हो। सब एक साथ मिलकर एक दूसरे की ताकत बने। योग शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है। विद्यालय के खेलकूद शिक्षक के साथ प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। मौके पर संजय कुमार यादव, विश्वनाथ मुखर्जी, परेश ब्रह्मा, संजीव मिश्रा आदि शिक्षक उपस्थित थे। इसके अलावा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ऑनलाइन बच्चों को योगा कराया गया।

chat bot
आपका साथी