शराब दुकान के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

महेशपुर (पाकुड़) महेशपुर थाना क्षेत्र के सोनारपाड़ा मुख्य सड़क के इंग्लिशपाड़ा चौक के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 05:15 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:33 AM (IST)
शराब दुकान के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं
शराब दुकान के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

महेशपुर (पाकुड़) : महेशपुर थाना क्षेत्र के सोनारपाड़ा मुख्य सड़क के इंग्लिशपाड़ा चौक के पास नई शराब दुकान खोले जाने का महिलाओं ने विरोध किया है। चापतुड़ा गांव के पीर महिला आजीविका ग्राम संगठन की महिलाएं लाठी-डंडा लेकर सोमवार को शराब दुकान के खिलाफ सड़क पर उतर गई। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। महिलाओं ने मांग की है कि शीघ्र ही शराब दुकान को बंद कर दिया जाए। आंदोलन की सूचना पर अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल, एएस देवानंद प्रसाद, अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह, एएसआइ सुरेश उरांव दलबल के साथ इंग्लिश पाड़ा चौक पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रही।

पीर महिला आजीविका ग्राम संगठन की महिला सिरीना बीबी, मधुमाला खातून, सगीरा खातून, बुलबुली माल, कुलसुम बीबी, रहिना बीबी, रानीबाला दास सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि नई शराब दुकान के ठीक बगल में पीर महिला आजीविका ग्राम संगठन का कार्यालय है। शराब दुकान के पीछे करीब 50 मीटर दूरी पर सरकारी स्कूल भी है। उक्त शराब दुकान खोलने से रोजना मजदूरी करने वाले मजदूरों का पैसा बर्बाद हो रहा है। काम से वापस लौटने के क्रम में मजदूर सारा पैसा शराब में खर्च कर देते हैं। इससे घर-परिवार में कलह हो रहा है। महिलाओं ने बताया कि शराब दुकान खुलने से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। विरोध कर रही महिलाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी ने तत्काल शराब दुकान को बंद करवा दिया। अंचलाधिकारी ने बताया कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी