सूर्य पूजा कर सुख समृद्धि की कामना

संवाद सहयोगी पाकुड़ शहर के राजापाड़ा स्थित कालीतल्ला में रविवार को भगवान सूर्य की पूजा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:03 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:03 PM (IST)
सूर्य पूजा कर सुख समृद्धि की कामना
सूर्य पूजा कर सुख समृद्धि की कामना

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : शहर के राजापाड़ा स्थित कालीतल्ला में रविवार को भगवान सूर्य की पूजा धूमधाम से की गई। शहर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने वैदिक परंपरा से पूजा अर्चना की। पूजा के लिए दिनभर महिलाओं का तांता लगा रहा। पुरोहित तपन चंद्र गांगुली ने भगवान सूर्य का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई। पुरोहित ने बताया कि बंगला माघ महीना के पहले रविवार को सूरजु पूजा यानी सूर्य का पूजा प्रत्येक साल की जाती है। पाकुड़ राजा के समय से यहां भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। वे पिछले 52 साल से यहां सूरजु पूजा कराते रहे हैं। जीवन में सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति और शत्रुओं से सुरक्षा के लिए रविवार का व्रत सर्वश्रेष्ठ है। रविवार का व्रत करने व कथा सुनने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान-सम्मान, धन-यश तथा उत्तम स्वास्थ्य मिलता है। कुष्ठ रोग से मुक्ति के लिए भी यह व्रत किया जाता है। इस पूजा को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। यहां मन्नतें पूरा होने पर श्रद्धालु फल,मिठाई,फूल चढ़ाया जाता है। इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी