झारखंड के पाकुड़ में पति का गला काट हंसुआ लेकर थाने पहुंची पत्‍‌नी

Wife killed husband. पति का गला काट पत्‍‌नी हंसुआ लेकर थाने पहुंच गई। घटना झारखंड के पाकुड़ की है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 12:29 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 01:48 PM (IST)
झारखंड के पाकुड़ में पति का गला काट हंसुआ लेकर थाने पहुंची पत्‍‌नी
झारखंड के पाकुड़ में पति का गला काट हंसुआ लेकर थाने पहुंची पत्‍‌नी
हिरणपुर (पाकुड़), संवाद सूत्र। झारखंड के पाकुड़ में हिरणपुर के घाघरजानि गांव में रविवार देर शाम आपसी विवाद में लालमुनि सोरेन ने अपने पति चुनकु हांसदा (35) की हंसुआ से गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद वह हंसुआ लेकर थाना पहुंच गई।

पुलिस ने उससे पूछताछ की है, मगर फिलहाल वह कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस की मानें तो पति व पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। इसी विवाद में बात बढ़ गई और उसने पति का गला काट दिया। फिर वह शव को मिट्टी के घर के एक कमरे में बंद कर थाना चली आई।

 

पुलिस हत्या का सही कारण जानने के लिए छानबीन कर रही है। कोई भी ग्रामीण इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। 

chat bot
आपका साथी