शहर में सख्ती तो ग्रामीण बरत रहे लापरवाही

जागरण संवाददाता पाकुड़ लापरवाही व सही तरीके से निगरानी नहीं होने के चलते गांवों में स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 09:28 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:28 PM (IST)
शहर में सख्ती तो ग्रामीण बरत रहे लापरवाही
शहर में सख्ती तो ग्रामीण बरत रहे लापरवाही

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : लापरवाही व सही तरीके से निगरानी नहीं होने के चलते गांवों में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। वर्तमान समय में गांव सुरक्षित है। गांवों में रहने वाले अधिकतर लोगों में कोरोना संक्रमण का असर नहीं है, लेकिन लापरवाही के कारण स्थिति भयावह हो सकती है। गांव के अधिकतर लोग मास्क का उपयोग भी नहीं कर रहे हैं। शारीरिक दूरी का भी सही तरीके से अनुपालन नहीं हो रहा है। इससे खतरा बढ़ने की संभावना अधिक है। शहरी क्षेत्र की बात करें तो लोग जागरूक हुए हैं। बैंकों में थोड़ी लापरवाही बरती जा रही है। शहर के लोग बेवजह बाहर नहीं निकल रहे हैं। नाइट क‌र्फ्यू का पूरा पालन हो रहा है। शहरी क्षेत्र में दोपहर दो बजे के बाद दुकानें बंद हो जाती है। रात में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। पुलिस गश्ती के दौरान सख्ती दिखा रही है। हालांकि अभी भी शहरवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एक दूसरे को जागरूक करने की आवश्यकता है।

प्रवासी मजदूर बढ़ा सकते हैं परेशानी

ग्रामीण इलाके के गरीब तबके के लोग मजदूरी के लिए दूसरे राज्य गए हैं। अधिकतर मजदूर मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हिमाचल सहित अन्य प्रदेशों में रोजी-रोटी की जुगाड़ में गए हैं। संभावित देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर मजदूर घर वापसी भी कर रहे हैं। यह मजदूर प्रशासन की परेशानी बढ़ा सकते हैं। प्रवासी मजदूरों के कारण गांवों में संक्रमण का असर बढ़ सकता है। हालांकि प्रशासन इस समस्या से निपटने के लिए तैयार है। डीसी ने आदेश जारी किया है कि बाहर से आने वाले मजदूरों का पहले कोरोना टेस्ट होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर सात दिन क्वारंटाइन सेंटर में रहेंगे उसके बाद ही गांव में प्रवेश कर पाएंगे।

टीकाकरण के प्रति नहीं हो रहे जागरूक

जिला व प्रखंड प्रशासन टीका लगाने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। ग्रामीण इलाके के लोगों को जागरूक किया जा रहा है, परंतु गांवों में टीकाकरण की प्रगति अच्छी नहीं है। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मी प्रतिदिन केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। कुछ जागरूक लोग टीका लेने केंद्रों पर पहुंच रहें हैं। स्वास्थ्यकर्मी गांव-गांव में जाकर लोगों को टीका लेने की अपील भी कर रहे हैं।

------

गांवों के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण इलाके में टीकाकरण का भी कार्य चल रहा है। गांव के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

डॉ. रामदेव पासवान, सिविल सर्जन

पाकुड़

chat bot
आपका साथी