ट्रैक्टर के धक्के से वैन क्षतिग्रस्त, चालक जख्मी

संवाद सूत्र हिरणपुर (पाकुड़) शहरग्राम-डांगापाड़ा पथ पर स्थित आसनजोला गांव के निकट र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 12:38 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 12:38 AM (IST)
ट्रैक्टर के धक्के से वैन क्षतिग्रस्त, चालक जख्मी
ट्रैक्टर के धक्के से वैन क्षतिग्रस्त, चालक जख्मी

संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : शहरग्राम-डांगापाड़ा पथ पर स्थित आसनजोला गांव के निकट रविवार को बालू लदे ट्रैक्टर के चालक ने मैजिक वाहन में जोरदार धक्का मार दिया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वैन चालक बंगाल के व‌र्द्धमान निवासी 35 वर्षीय हबीब शेख जख्मी हो गया। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर हिरणपुर की ओर भाग निकला। एएसआइ सनातन मांझी घटना स्थल पर पहुंच क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि मैजिक वाहन डब्लूबी 41एच-6545 के चालक मजदूरों को लेकर धौपहाड़ी आया था। मजदूरों को छोड़कर चालक लौट रहा था। तभी आसनजोला गांव के निकट तेज गति से बालू लेकर आ रहे चालक ने मैजिक में धक्का मार दिया। इससे वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। धक्का मारने के बाद चालक केबिन में दब गया। ग्रामीणों ने काफी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। ग्रामीणो ने बताया कि ट्रैक्टर महेशपुर थाना के रोलाग्राम का है। एएसआइ सनातन मांझी क्षतिग्रस्त वाहन को थाना ले आए।

-------------

मारपीट में तीन आरोपित को जेल

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : चुनपाड़ा में शनिवार को आम चुनने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने रविवार को डिजेन मुर्मू, दिनेश मुर्मू व संजय मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। दोनों पक्षों ने रविवार को मामला दर्ज कराया गया था। प्रथम पक्ष के संजय मुर्मू ने गांव के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इनमें डिजेन मुर्मू, रमेश मुर्मू, नरेश मुर्मू, दिनेश मुर्मू, लीलू मुर्मू, इसकिला मरांडी एवं मरांगबिटी टुडू का नाम शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष से शीलवास्टर मुर्मू ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसमें बाबुरली मुर्मू, दिनेश मुर्मू, प्रोमिला हांसदा, बीटी सोरेन, साइमन मुर्मू, संजय मुर्मू, सिचन मुर्मू एवं इंद्रधनुष मुर्मू हैं।

chat bot
आपका साथी