मशाल जुलूस निकाल किया केंद्र सरकार का विरोध

जागरण संवाददाता पाकुड़ डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ झामुमो समर्थकों ने रवि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:35 PM (IST)
मशाल जुलूस निकाल किया केंद्र सरकार का विरोध
मशाल जुलूस निकाल किया केंद्र सरकार का विरोध

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ झामुमो समर्थकों ने रविवार को रथ मेला मैदान से मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांधी चौक के पास जुलूस का समापन हुआ।

जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी कमी आई है। इसके बाद भी डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के कीमतों में ऐतिहासिक वृद्धि केंद्र कर सरकार ने अपनी नीयत साफ कर दी है। केंद्र सरकार जनतंत्र पर लगातार हमला कर रही है। जनता की आवाज को कुचलने का षड्यंत्र चल रहा है। महामारी के कारण बेरोजगारी झेल रही जनता की तकलीफें और भी बढ़ गई है। महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई भाजपा अब अपने ही नारे को भूल चुकी है। देश के अन्नदाता किसानों के आंदोलन के प्रति केंद्र सरकार के उदासीन रवैये के कारण अब तक देश के लगभग 250 किसानों की मृत्यु हो चुकी है।

झामुमो जिला सचिव समद अली ने कहा केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के कीमत में वृद्धि हुई है। देश के किसानों के साथ केंद्र सरकार अन्याय का रही है। इस मौके पर झामुमो अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान, जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, जोसिफेना हेंब्रम, निशा शबनम हांसदा, महमूद आलम, उमर फारूक, प्रखंड अध्यक्ष मैनुल हक, मुस्लेउद्दीन शेख, पंचलाल यादव, कुनाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, वीरेन घोष, नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर, रियाज अंसारी, वंशराज गोप, प्रकाश सिंह, विकास साहा सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी