मुखिया को केस उठाने की धमकी

जागरण संवाददाता पाकुड़ व्यवसायी शंभु कुमार भगत ने शहरकोल की मुखिया गोकुलपुर निवासी ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:04 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:04 PM (IST)
मुखिया को केस उठाने की धमकी
मुखिया को केस उठाने की धमकी

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : व्यवसायी शंभु कुमार भगत ने शहरकोल की मुखिया गोकुलपुर निवासी चित्रलेखा गोंड को केस उठा लेने की धमकी दी है। मुखिया ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि उसने चार जनवरी को शंभु भगत के खिलाफ अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान में मामला सत्य प्रतीत हुआ है। व्यापारी शंभु भगत ने 22 मई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। जिसे खारिज कर दिया गया है। वर्तमान में पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। वह खुलेआम घुम रहा है। मुखिया ने एसपी से मांग की है कि शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाए। धमकी दिए जाने के मामले में व्यापारी का पक्ष रखने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

इस संबंध में एसपी मणिलाल मंडल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी होगी। गलत करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी