राजापाड़ा में घर का दरवाजे तोड़कर हजारों की चोरी

शहर के राजापाड़ा स्थित विनीत चौबे के घर का दरवाजा तोड़ चोरों ने नगदी सहित हजारों की संपत्ति चुरा ली। विनीत चौबे ने बीते शनिवार की देर शाम मामला दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 04:42 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:42 PM (IST)
राजापाड़ा में घर का दरवाजे तोड़कर हजारों की चोरी
राजापाड़ा में घर का दरवाजे तोड़कर हजारों की चोरी

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : शहर के राजापाड़ा स्थित विनीत चौबे के घर का दरवाजा तोड़ चोरों ने नगदी सहित हजारों की संपत्ति चुरा ली। विनीत चौबे ने बीते शनिवार की देर शाम मामला दर्ज कराया है। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है। विनीत ने बताया कि वे लोग घर पर नहीं थे। किरायेदार रोहित उपाध्याय ने जानकारी दी कि उसके घर में चोरी हो गई है। घर पहुंचने पर देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा है। घर में रखा आलमीरा का सामान इधर-उधर पड़ा था। कई सामान को तोड़ भी दिया गया। आलमीरा में रखे 17 हजार नगद तथा 15 ग्राम सोना भी गायब है। इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई। नगर थाना पुलिस विनीत का घर पहुंच मामले की जांच की। थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। शीघ्र ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी