इस बार विकास के मुद्दे पर वोट करेंगे पाकुड़वासी

पाकुड़ पाकुड़ का नया बस स्टैंड। सुबह करीब साढ़े सात बजे हैं। पाकुड़ महेशपुर पथ हो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:20 AM (IST)
इस बार विकास के मुद्दे पर वोट करेंगे पाकुड़वासी
इस बार विकास के मुद्दे पर वोट करेंगे पाकुड़वासी

पाकुड़ : पाकुड़ का नया बस स्टैंड। सुबह करीब साढ़े सात बजे हैं। पाकुड़ महेशपुर पथ होते हुए दुमका जाने वाली बस खड़ी थी। बस में सीट के लिए कंडक्टर यात्री को सीट नंबर के साथ टिकट दे रहे थे। चुनावी मौहल जानने के लिए मैं भी बस पर सवार हो गया। काफी ठंड रहने के कारण बस की आधी सीटें खाली थीं। बस अपने निर्धारित समय पर करीब 8 बजे दुमका के लिए खुल गई। पाकुड़ मुख्य पथ पर करीब 10 मिनट रुकने के बाद बस अपने मंजिल के लिए रवाना हो गई। बस आगे बढ़ते ही माहौल के अनुरूप पर चुनावी चर्चा शुरू हो जाती है।यात्री किशोर रविदास ने बताया कि इस बार विकास के मुद्दे पर अपना वोट देंगे। लोगों के साथ छल करने वालों को नहीं, बल्कि विकास करने वाले ईमानदार प्रत्याशी को विधानसभा भेजेंगे। वहीं बगल सीट पर बैठे यात्री आकाश साहा ने कहा रोजगार क्षेत्र की बढ़ी समस्या है। क्षेत्र में रोजगार का उचित साधन नहीं है। इस कारण शिक्षित युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। रोजगार के मुद्दे पर इस बार अपना वोट अच्छे प्रत्याशी को देंगे। कोयला मोड़ पर बस रुक गई। बस रूकते ही कुछ यात्री अपने परिवार के साथ बस पर सवार हो लिए। बस कोयला मोड़ से खुलने के बाद रफ्तार पकड़ लेती है। महिला यात्री आशा देवी ने बताया कि वर्तमान सरकार ने गरीबों को घर दिया। शौचालय दिया। गरीबों के हित में सोच रखनेवाले प्रत्याशी को ही अपना वोट देंगे। बस पर बैठे एक यात्री बहुत देर सबकी बाते सुन रहे थे। उसने अपना नाम विकास मुर्मू बताया। वह लिट्टीपाड़ा प्रखंड का रहने वाला है। न्होंने अपना विचार रखते हुए कहा कि इस बार लिट्टीपाड़ा का चुनाव काफी दिलचस्प होगा। लिट्टीपाड़ा प्रखंड का समुचित विकास नहीं हो पाया है। विकास के मुद्दे पर ही अपना वोट देंगे। बस करीब 9 बजे महेशपुर पहंची। करीब 10 मिनट रूकने के बाद बस पाकुड़िया होते हुए दुमका जाने के लिए रवाना हो गई।

chat bot
आपका साथी