सब्जी बेचने वाली महिला को मिली आर्थिक मदद

संवाद सूत्र हिरणपुर (पाकुड़) बच्ची की पढ़ाई के लिए युवाओं की टोली ने कदम बढ़ाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:55 PM (IST)
सब्जी बेचने वाली महिला को मिली आर्थिक मदद
सब्जी बेचने वाली महिला को मिली आर्थिक मदद

संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : बच्ची की पढ़ाई के लिए युवाओं की टोली ने कदम बढ़ाया है। युवाओं ने रविवार को अमड़ापाड़ा निवासी सब्जी बेचने वाली महिला चंद्रिका देहरी को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की। लॉकडाउन के कारण महिला अपनी बेटी को पढ़ाई का खर्च नहीं भेज पा रही थी। युवा समाजसेवी चंदन भगत ने बताया कि दो दिन पूर्व हमलोगों द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर में फोन आया। चंद्रिका देहरी का फोन था। महिला ने फोन पर बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पति-पत्नी गांव-गांव जाकर सब्जी बेचने का काम करते हैं। उससे किसी तरह परिवार का भरण पोषण हो रहा है। मेरी बेटी सोनी देहरी एमजीएम कॉलेज जमशेदपुर में पारा मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। उन्हें प्रत्येक माह पांच हजार रुपये भेजना पड़ता है। झारखंड में लगाए गए आंशिक लॉकडाउन के कारण सब्जी की बिक्री कम हो गई है। बेटी को राशि भेजने में दिक्कत हो रही है। महिला ने यह भी बताया कि उनका चार संतान है। बड़ी बेटी व बेटा को बोकारो से पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा कराए है। जो घर में ही है। हमलोग आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। समाजसेवी चंदन ने बताया कि चंद्रिका की बेटी को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए धन संग्रह किया गया। पांच हजार रुपये उसके खाते में भेज दिया गया। धन संग्रह करने में सूरज शील, सूरज रुंज, विकास दास, मानस बनर्जी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी