किसानों को छल रही है राज्य सरकार

संवाद सहयोगी पाकुड़ भाजपा ने मंगलवार को राज्य के किसानों के समर्थन में ऑनलाइन वर्चुअल धर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 12:40 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 12:40 AM (IST)
किसानों को छल रही है राज्य सरकार
किसानों को छल रही है राज्य सरकार

संवाद सहयोगी ,पाकुड़ : भाजपा ने मंगलवार को राज्य के किसानों के समर्थन में ऑनलाइन वर्चुअल धरना दिया। इस धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार ने नवंबर 2020 में राज्य के किसानों से धान खरीददारी की थी। छह माह बीत जाने के बावजूद किसानों अभी तक पैसा नहीं मिला है। इससे स्पष्ट साबित हो रहा कि राज्य सरकार किसानों को छल कर रही है। किसानों ने विगत वर्ष नवंबर 2020 में सरकार को धान बेचा था। छह माह बीत जाने के बावजूद सरकार ने अबतक भुगतान नही किया। इसकी जितनी भी निदा की जाए ,वह कम है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 2020 में अच्छे मानसून के कारण राज्य में 49 लाख टन की धान की पैदावार हुई।राज्य सरकार ने 4.5 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा, लेकिन सिर्फ दो लाख टन की ़खरीद हुई। हेमंत सरकार ने धान क्रय की अधिकतर राशि किसानों को भुगतान नही किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को धान की राशि का शीघ्र भुगतान नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अब धान का बीज डालने का समय आ गया है, अधिकांशत: किसान इस आशा और भरोसा में हैं कि शेष धान जो घरों में बचे हैं वो सरकार खरीदेगी लेकिन धान नहीं खरीद होने के कारण या तो किसान औने पौने दामों में धान को बिचौलियों के हाथों में बेच डाला या धान किसानों के घर में सड़ रहे हैं।

वर्चुअल धरना में नप अध्यक्ष संपा साहा,वेणी प्रसाद गुप्ता, अनुग्राहित प्रसाद साहा, विवेकानंद तिवारी, शबरी पाल, विवेकानंद रूपाली सरकार, संजय सरकार,अनिकेत गोस्वामी, हिसाबी राय,अमृत पांडे, दिलीप सिंह, शीलारानी हेम्ब्रम, पंकज कुमार साहा, संदीप भगत, जयसेन बेसरा, साहेब हांसदा, प्रवीण सिंह, मीरा प्रवीण सिंह, जयंत मंडल, राकेश दास, राजा साह, कामेश्वर दास, गणेश रजक, अक्षय पांडे, सुशील साहा, सोहन मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी