साइमन के निधन से एक युग का अंत

जाटीपाकुड़ पूर्व मंत्री साइमन मरांडी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। झामुमो ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:03 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:03 PM (IST)
साइमन के निधन से एक युग का अंत
साइमन के निधन से एक युग का अंत

जाटी,पाकुड़: पूर्व मंत्री साइमन मरांडी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने साइमन के निधन को एक युग का अंत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके स्थान को भरना पार्टी के लिए संभव नहीं है। पार्टी के महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि साइमन झामुमो के पुराने नेताओं में थे। वहीं पाकुड़ विधायक व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पूर्व विधायक के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंत्री ने कहा कि साइमन मरांडी मेरे अच्छे दोस्त थे। हमने एक अच्छा नेता खो दिया। भगवान से उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे। झामुमो के संस्थापन सदस्य रहे सूरज मंडल ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दूरभाष पर बताया कि उन्होंने अपना राजनीतिक हमसफर और दोस्त खो दिया है। वरिष्ठ झामुमो कार्यकर्ता विकास कुमार साहा ने पूर्व मंत्री के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे गरीबों के नेता था उनके लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे। झामुमो के जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल ने भी साइमन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। लिट्टीपाड़ा के भाजपा नेता दानियल किस्कू ने साइमन मरांडी के निधन पर दुख प्रकट किया है।

पाकुड़िया(पाकुड़): पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री साइमन मरांडी के निधन पर झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ साथ प्रखंड के लोगों में शोक की लहर है । झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा एवं पार्टी नेता खुर्शेद आलम, हरिबंश चौबे, अशोक भगत, हारून रसीद आदि दर्जनों नेताओं ने कहा कि साइमन मरांडी सांसद रहते हुए पाकुड़िया प्रखंड में अनेकों विकास कार्य किया जिसे पाकुड़िया प्रखंड के लोगो ने याद रखा है । झारखंड राज्य अलग करने की लड़ाई में उनकी अग्रणी भूमिका थी।

chat bot
आपका साथी