जर्जर कमरे की सूची कार्यालय में जमा करें

महेशपुर (पाकुड़) सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षध किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 05:22 PM (IST)
जर्जर कमरे की सूची कार्यालय में जमा करें
जर्जर कमरे की सूची कार्यालय में जमा करें

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र इंग्लिशपाड़ा का निरीक्षण किया। सीएस ने लेबर रूम, ओपीडी, स्टोर रूम, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, कालाजार स्टोर रूम, शौचालय और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। कमरों का भी अवलोकन किया। जिन कमरों से पानी रिश्ता है उसकी सूची बनाकर सीएस कार्यालय को जमा कराने का निर्देश दिया।

सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में बेड स्ट्रैचर उपलब्ध करा दिया जाएगा। दंत चिकित्सक के लिए अलग से कक्ष की व्यवस्था करें। दंत चिकित्सक डा. शाहरुख अकबर ने बताया कि चेयर स्टाल नहीं हुआ है। इस पर सीएस ने बताया कि उसकी व्यवस्था करा दी जाएगी। लोगों को डेंटल से संबंधी सारी सुविधा मिले, इसकी व्यवस्था अविलंब सुनिश्चित किया जाए। सिविल सर्जन ने उपस्थिति पंजी का भी निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन ने उपस्वास्थ्य केंद्र इंग्लिशपाड़ा का निरीक्षण किया। यहां सिर्फ अनुसेविका उपस्थित पाई गई। अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण पूछें। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर वेतन बंद कर दें।

chat bot
आपका साथी