सूबे की सरकार हर मोर्चे पर विफल

संवाद सूत्र हिरणपुर/लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी शनिवार को गोड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:43 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:43 PM (IST)
सूबे की सरकार हर मोर्चे पर विफल
सूबे की सरकार हर मोर्चे पर विफल

संवाद सूत्र, हिरणपुर/लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी शनिवार को गोड्डा से पाकुड़ जाने के क्रम में हिरणपुर सुभाष चौक पर रुके। यहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने हिरणपुर चौक स्थित नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने झारखंड के हेमंत सरकार ने युवाओं को चुनाव के समय रोजगार देने का वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं किया। हेमंत सरकार युवाओं को छलने का काम किया है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। झारखंड के युवा रोजगार के लिए भटक रहे है। राज्य में माफियाओं के राज चल रहा है। इस मौके पर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष गुरुदयाल साहा, जिला उपाध्यक्ष धनंजय चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, जयंत मंडल, राणा दे, आशीष सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लिट्टीपाड़ा में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी का शनिवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने लिट्टीपाड़ा चौक स्थित तिलका मांझी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, पृथ्वी चौहान, साहेब हांसदा, राजू ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी