बकरी वितरण में लाभुकों का हंगामा

जागरण संवाददाता पाकुड़ जिला पशुपालन कार्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत होन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:30 PM (IST)
बकरी वितरण में लाभुकों का हंगामा
बकरी वितरण में लाभुकों का हंगामा

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : जिला पशुपालन कार्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत होने वाली बकरी वितरण हंगामे की भेंट चढ़ गई। बकरी व बकरे का वजन कम होने की शिकायत को लेकर लाभुकों ने हंगामा किया। जिस कारण काफी देर तक वितरण कार्य बाधित रहा। जिला पशुपालन पदाधिकारी केके भारती, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. संजीव कुमार द्वारा लाभुकों को काफी समझाने के बाद वितरण कार्य प्रारंभ हो सका।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच 25 यूनिट (एक यूनिट में एक बकरा और चार बकरी) वितरण किया जाना था। सदर प्रखंड के कई लाभुक योजना का लाभ लेने पहुंचे थे। एक लाभुक को एक बकरा व चार बकरियां देना था। बकरी व बकरे का वजन कम रहने के कारण लाभुकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सरकारी नियमानुसार एक बकरी का वजन 10 किलो तथा बकरा का वजन 12 किलो होना चाहिए। लाभुकों का यह भी कहना था कि एक यूनिट में लगने वाली लागत हमलोगों के खाते में डाल दिया जाए। हमलोग स्वयं बकरा और बकरी खरीद लेंगे। उसका प्राप्ति रसीद विभाग को उपलब्ध करा देंगे। काफी देर तक हंगामा चला। वितरण कार्य बाधित हो गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी की मौजूदगी में बकरा व बकरी का वजन किया गया। वजन करने के बाद लाभुकों के बीच एक बकरा व चार बकरियां वितरण की गई। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि सरकारी नियमानुसार ही वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 लाभुकों के बीच बत्तख का चूजा भी वितरण किया गया। एक लाभुक को 15 चूजे दिए गए।

chat bot
आपका साथी