पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन

झामुमो सांसद विजय हांसदा ने कहा कि देश में डीजल, पेट्रोल रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि के कारण आम जनता परेशान है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 02:19 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 03:20 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन

पाकुड़, जेएनएन। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ बैलगाड़ी, ठेला, रिक्शा के साथ प्रदर्शन किया। इसमें झामुमो सांसद विजय हांसदा बैलगाड़ी से शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता केंद्र सरकार मुर्दाबाद, रघुवर सरकार गद्दी छोड़ो, पेट्रोल डीजल के दाम वापस लो का नारा लगा रहे थे। शहर के पुराना सदर अस्पताल से प्रदर्शन की शुरुआत की गई। जो प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। इसका नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने किया। 

सांसद ने कहा कि देश में डीजल, पेट्रोल रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि के कारण आम जनता परेशान है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है। पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में बढ़ोतरी का बोझ आम जनता पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसी की नहीं सुन रही है। पेट्रोल की कीमतों से देश के लगभग 60 करोड़ लोगों की जिंदगी सीधे प्रभावित होती है, पर सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। जनता की मजबूरी सरकार को नहीं दिख रही है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ 1 दिन में पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज ड्यूटी से केंद्र सरकार के खजाने में 650 करोड़ रुपये आते हैं। राज्य की सरकारें वैट से 456 करोड़ की कमाई करती है पेट्रोलियम कंपनी को 1 दिन में पेट्रोल डीजल बेचने से 120 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हो रहा है पर सरकार दाम घटाने को तैयार नहीं है। सांसद ने सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 

chat bot
आपका साथी