गणेश महोत्सव की तैयारी, होंगे कई कार्यक्रम

पाकुड़सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ की ओर से गणपति महोत्सव की तैयारी काफी जोर शोर से चल रही है। प्रतिमा को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 09:58 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 09:58 PM (IST)
गणेश महोत्सव की तैयारी, होंगे कई कार्यक्रम
गणेश महोत्सव की तैयारी, होंगे कई कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, पाकुड़: सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ की ओर से गणपति महोत्सव की तैयारी काफी जोर शोर से चल रही है। प्रतिमा को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। समिति के सचिव अविनाश पंडित, अध्यक्ष लाल्टू भौमिक, कोषाध्यक्ष बिमल तिवारी ने बताया कि गणपति महोत्सव के चार दिवसीय इस आयोजन में 10 सितंबर को भगवान गणपति की पूजा अर्चना प्रात: कलश स्थापना के साथ ही प्रारंभ हो जाएगी। तथा संध्या सात बजे महाआरती के उपरांत भजन संध्या व प्रसाद वितरण, तथा 11 एवं 12 सितंबर को भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण, तथा 13 को मटका फोड़ कार्यक्रम के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। साथ ही बच्चों का चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पूजा के दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। गणपति महोत्सव की तैयारी में नंदन पासवान, अजीत कुमार, विक्रम कुमार, सुमित शर्मा, संजय राय, विशाल साह, संजय मंडल, तममय पोद्दार, राजू गौड़, रंजीत राम जोर शोर से लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी