किशोर से अच्छा व्यवहार करें पुलिसकर्मी

किशोर के साथ पुलिस किस तरह से व्यवहार करे। किशोर न्याय अधिनियम से भी पुलिसकर्मियों व सदस्यों को अवगत कराया। पोक्सो एक्ट बाल श्रम आदि विषय पर भी चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:47 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:47 PM (IST)
किशोर से अच्छा व्यवहार करें पुलिसकर्मी
किशोर से अच्छा व्यवहार करें पुलिसकर्मी

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : एसपी कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बाल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, एक्शन एड संस्था के दुमका जिला समन्वयक प्रमोद वर्मा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी व्यास ठाकुर ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला में बाल मित्र थाना से जुड़े पुलिसकर्मी, चाइल्ड लाइन संस्था के सदस्य आदि शामिल हुए। डीएसपी ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाला।

एक्शन एंड संस्था के दुमका जिला समन्वयक प्रमोद वर्मा ने बाल संरक्षण पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोर के साथ पुलिस किस तरह से व्यवहार करे। किशोर न्याय अधिनियम से भी पुलिसकर्मियों व सदस्यों को अवगत कराया। पोक्सो एक्ट, बाल श्रम आदि विषय पर भी चर्चा की गई। कहा कि विधिक उल्लंघन करने पर संबंधित किशोर को किशोर न्याय बोर्ड में उपस्थित कराना है। संबंधित किशोर को प्रताड़ित नहीं करना है। अपराध करते पकड़े गए किशोर को 24 घंटे के अंदर बाल कल्याण समिति को सुपूर्द करना है। बच्चों की देखरेख और संरक्षण के लिए बाल कल्याण समिति बनाई गई है। बाल मित्र थाना का पंजी सही तरीके से संधारण करें। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्थान अगर बालश्रम कराता है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। बाल तस्करी पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित संस्था के सदस्यों को इसपर नजर बनाए रखना है। तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर संबंधित थानों के पुलिसकर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी