पुलिस कर्मियों ने ली एकता व अखंडता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को पुलिस केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन कर एसपी मणिलाल मंडल ने पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:49 PM (IST)
पुलिस कर्मियों ने ली एकता व अखंडता की शपथ
पुलिस कर्मियों ने ली एकता व अखंडता की शपथ

पाकुड़ : राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को पुलिस केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन कर एसपी मणिलाल मंडल ने पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। इस दौरान एसपी ने सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। आज भारत का वृहत स्वरूप सरदार पटेल की ही देन है। वहीं, एकता दिवस पर शनिवार की शाम शहर के गांधी चौक से आंबेडकर चौक तक मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस के जवानों ने एसपी को सलामी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी कुलदीप चौधरी ने लोगों से राष्ट्रीय एकता के लिए एकजूटता की अपील की। उन्होंने सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व को भी याद किया। मौके पर कई अधिकारी व शहर के कई खास लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी