दो तरफा संवाद नहीं मन की बात करते हैं पीएम

जागरण संवाददाता पाकुड़ झामुमो के जिला सचिव समद अली ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:08 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:08 PM (IST)
दो तरफा संवाद नहीं मन की बात करते हैं पीएम
दो तरफा संवाद नहीं मन की बात करते हैं पीएम

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : झामुमो के जिला सचिव समद अली ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री के संबंध में किए गए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट का समर्थन करते हैं। कहा कि संवाद हमेशा दो तरफा होता है न कि एकतरफा। प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों के साथ केवल मन की बात करते हैं उनकी बातों को तरजीह नहीं देते। उन्होंने कहा कि देश के दूसरे राज्यों की तरह झारखंड में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों की जान जा रही है। अस्पताल में बेड की व्यवस्था के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता लगातार प्रयास कर रहे हैं और ऑक्सीजन एवं बेड की व्यवस्था भी कर रहे हैं। राज्य के सभी निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है और दूसरे राज्यों को भी ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा गया। इन सबके बावजूद केंद्र राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।

जिला सचिव ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संवाद स्थापित किए लेकिन जब जब मुख्यमंत्री ने झारखंड की जनता की समस्याओं को सामने रखा तो प्रधानमंत्री ने इसका संज्ञान भी लेना उचित नहीं समझा। इन्हीं बातों को जब मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया तो भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता इस बात पर हाय तौबा मचा रहे हैं जबकि उन्हें अपने कार्य पर ध्यान देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को यह पता होना चाहिए कि संवाद हमेशा दो तरफा होता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ मन की बात करते हैं इस प्रकार लोकतंत्र नहीं चल सकता है।

chat bot
आपका साथी