पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया पौधारोपण

जागरण टीम पाकुड़ भाजपा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा समर्पण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:54 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:54 PM (IST)
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया पौधारोपण
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया पौधारोपण

जागरण टीम, पाकुड़ : भाजपा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा समर्पण भावना दिवस के रुप में मनाया। सेवा समर्पण की शुरुआत पौधारोपण से किया गया। नगर के काली भसान, नगर थाना के समीप व तांतीपाड़ा में पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष बलराम, अमृत पांडेय, हिसाबी राय, विवेकानंद तिवारी,अनुग्रहित प्रसाद साह, भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह, दिलीप सिंह, हिसाबी राय ने संयुक्त रुप से पौधारोपण किया। वहीं नगर के तांतीपाड़ा मुहल्ले में गरीबों के बीच फल वितरण किया गया। भाजपाइयों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विश्व पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग को लेकर चिता जाहिर करते रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण को बचाने के उनके संकल्प को साकार करने का एक प्रयास पाकुड़ में किया गया है। इस मौके पर पार्वती पासवान, शबरी पाल, अजीत रविदास समेत अन्य उपस्थित थे।

हिरणपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्मदिन पर नामोपाड़ा स्थित अमृत हेल्थ केयर में शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों ने मरीजों के बीच फल का वितरण किया। मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह नेतृत्व कर रहे थे। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने रानीपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के जनहित व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हर गरीब को सरकारी लाभ सरल व सुगम रूप से प्राप्त हो। इसके लिए विशेष प्रयास करना आवश्यक है। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, जिला मीडिया प्रभारी जयंत मंडल, युवा अध्यक्ष आशीष सेन, राम सेन आदि उपस्थित थे।

पाकुड़िया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष विजय भगत मुख्य रूप से मौजूद थे। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्त्री सोरेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष हृदयानंद भगत, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव भगत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच फल वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी