बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों किया योग

जागरण टीम पाकुड़ पाकुड़ शहर के जिला स्टेडियम बैंक कालोनी में सोमवार को विश्व योग दिव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:00 PM (IST)
बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों किया योग
बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों किया योग

जागरण टीम, पाकुड़ : पाकुड़ शहर के जिला स्टेडियम बैंक कालोनी में सोमवार को विश्व योग दिवस ओलंपिक संघ व योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में शरीरिक दूरी का पालन कर योगाभ्यास कराया गया। इसमें 60 बालक, बालिका, खिलाड़ी संघ के प्रशिक्षक व विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। ओलंपिक संघ के महासचिव रणवीर सिंह ने बताया कि योगाभ्यास के दौरान कोविड प्रोटोकोल का पालन किया गया।

वहीं केकेएम कालेज में भी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कर्मियों ने योगाभ्यास किया। इसमें कालेज के शिक्षकों के अलावा एनएसएस के सभी स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया। प्रभारी प्राचार्य डा. शिव प्रसाद लोहरा, एनएसएस के जिला नोडल पदाधिकारी डा. मनोहर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

महेशपुर के काठसल्ला स्थित वेदांत कुटीर आश्रम समेत अन्य जगहों में योग दिवस मनाया गया। मौके पर साधन ठाकुर, आशीष सिंह, उज्जवल भुईमाली, प्रनतो चौधरी, सुपना भुईमाली, तीलोका माल, बतासी भुईमाली, तन्मय दास, बृष्टि दास, पायल कर्मकार, धूपशिखा भुईमाली, लक्ष्मी भुईमाली, धनोपति माल, अरूप भुईमाली, गिरीराज भुईमाली, मनीष रंजन दास, मनोरंजन दास, निरुपम झा, मिठु भुईमाली, सुब्रतो भुईमाली समेत अन्य लोगों ने योग किया।

हिरणपुर में कई जगहों पर योग शिविर लगाया गया। थाना प्रांगण में थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी, एसआइ विवेक दुबे, पुनीत कुमार गौतम, एएसआइ सनातन मांझी आदि शामिल हुए। उधर सिचाई कालोनी व रानीपुर में भी भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जयंत मंडल, दीपक कुमार साहा आदि उपस्थित थे।

पाकुड़िया में विभिन्न संस्थानों की ओर से योग दिवस मनाया। सुबह छह बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाथरडंगा सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष विजय भगत की अध्यक्षता में सामूहिक योग किया। मौके पर पार्टी नेता पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, लक्ष्मण राय, सुखलाल मिर्धा, श्रवण भगत, रामजी रविदास, मुन्ना हेंब्रम, हराधन मिर्धा आदि शामिल हुए। इसके अलावा उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर परिवार के सदस्यों ने प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा के निर्देशन में अपने अपने घरों पर योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया।

chat bot
आपका साथी