आज खुलेगा पट, दर्शन देंगी मां दुर्गा

संवाद सहयोगी पाकुड़ चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन सोमवार को जिलेभर में मां दुर्गा का पट आ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:36 PM (IST)
आज खुलेगा पट, दर्शन देंगी मां दुर्गा
आज खुलेगा पट, दर्शन देंगी मां दुर्गा

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन सोमवार को जिलेभर में मां दुर्गा का पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल जाएंगे। मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इधर, रविवार को शहर के तमाम पूजा पंडालों, मंदिरों और शक्ति स्थलों में षष्ठी पर विल्व निमंत्रण (बेल नोती) पूजा हुई। देर शाम परंपरा और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी दुर्गा को जोड़ा बेल का फल लेकर आमंत्रित किया गया। शहर के हरिणडांगा बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी, छोटी अलीगंज, राज हाई स्कूल रोड़ स्थित मंदिर में दुर्गा पूजा चल रही है। रविवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की गई। शहर में कई स्थानों पर मां दुर्गा का पंडाल बनाया गया है। लगातार फैल रही कोरोना महामारी को लेकर मंदिरों में भक्तों की भीड़ कम हो रही है। मां दुर्गा के पट खुलने का भक्तों को बेसब्री से इंतजार है। मां दुर्गा के भक्ति गीतों से शहर का पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में शरीरिक दूरी का पालन करते हुए मां का दर्शन, पूजन तथा पुष्पांजलि अर्पित की। इस बार चैती रामनवमी पर बाजार में चहल-पहल कम देखने को मिल रहा है।

रामनवमी की तैयारी जोरों पर

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। भगवान राम के जन्म के अवसर पर हनुमान मंदिर में अनुष्ठान होंगे। हनुमान मंदिर की साफ-सफाई की जा रही है। मंदिर में स्थापित राम-जानकी सहित राम दरबार एवं हनुमान जी की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सुसज्जित किया जाएगा। मंदिर को आकर्षक इलेक्ट्रानिक बल्बों एवं फूलों से सजाया जाएगा। रामनवमी के दिन मंदिर में पूजन-हवन के बाद महावीरी झंडा गाड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी