जयंती पर याद किए गए पंडित जवाहरलाल नेहरु

-कांग्रेसियों ने बच्चों के बीच बांटें चॉकलेट जागरण संवाददाता पाकुड़ शहर के का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 05:44 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 05:44 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए पंडित जवाहरलाल नेहरु
जयंती पर याद किए गए पंडित जवाहरलाल नेहरु

-कांग्रेसियों ने बच्चों के बीच बांटें चॉकलेट

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : शहर के कांग्रेस भवन में गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पंडित नेहरु की जयंती सह बाल दिवस पर कांग्रेसियों ने बच्चों के बीच चाकलेट बांटकर खुशियां मनाई। नेतृत्व जिलाध्यक्ष उदय लखवानी ने किया। कांग्रेसियों ने चाचा नेहरु की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उनकी याद में चाचा नेहरु अमर रहे के नारे भी लगाए। उनके कदमों पर चलने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु के कुशल नेतृत्व के कारण भारत देश हमेशा आगे बढ़ता रहा। पंडित जवाहरलाल नेहरु हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी कार्य कुशलता की चर्चा हमेशा हमारे बीच होते रहती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में उनकी अहम भूमिका रही है। 14 नवंबर के दिन उन्हें पूरा देश याद करता है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, उज्जवल हांड़ी, विवेक गोस्वामी, अजय कुमार, संजय गुप्ता, आवेदीन अंसारी, कृष्णा यादव, प्रताप मंडल, मुर्तजा शेख सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी