पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

जागरण संवाददातापाकुड़ उपायुक्त ने सदर अस्पताल में पाइपलाइन से आक्सीजन की आपूर्ति के लिए र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:57 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:57 AM (IST)
पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति
पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

जागरण संवाददाता,पाकुड़: उपायुक्त ने सदर अस्पताल में पाइपलाइन से आक्सीजन की आपूर्ति के लिए रविवार की शाम निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही कोविड के रोकथाम व बचाव को लेकर किये जा रहे कार्यों के अलावा उपलब्ध सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने कहा कि वर्तमान में ऑक्सीजन की जरूरत जीवन की रक्षा के लिए है, जिसका जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण एवं प्रबंधन किया जा रहा है। बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य जरूरी सुविधाएं बढ़ाने के लिए उचित उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं हो और समय पर ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। सदर अस्पताल में पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा जल्द बहाल कर दी जाएगी। सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। कार्य पूरा हो जाने से महत्वपूर्ण वार्ड में पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। मरीजों को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस क्रम में उन्होंने डॉक्टर्स को कोविड-19 मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न बिदुओं व व्यस्थाओं को लेकर सिविल सर्जन को आवश्यक सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।

--------------

अब गांवों में ऑक्सीजन लेवल जांच की सुविधा

संसू, महेशपुर(पाकुड़):महेशपुर प्रखंड के महेशपुर पंचायत में बीडीओ उमेश कुमार मंडल के द्वारा रविवार को सेविका खुशबू देवी, मिली रोज, अंजली दत्ता, माया घोष, जल सहिया सदस्य नीतू देवी, रीता देवी, रेखा देवी, जेएसएलपीएस सदस्य नंदू मुन्नी कुमारी, तनुजा कुमारी को 1000 मास्क, 100एमएल का 200 पीस सैनिटाइजर, 10 ऑक्सीमीटर, 10 थर्मल स्कैनर का वितरण किया गया। इन सामग्रियों का क्रय 15 वें वित आयोग द्वारा दी गई राशि से किया गया। यह टीम घर-घर जाकर लोगों का तापमान ऑक्सीजन लेवल, कोरोना के लक्षणों का सर्वे करेगी। इसी सर्वे के लिए उपरोक्त सामग्री सर्वे टीम के लोगों के बीच बीडीओ द्वारा वितरित किया गया।

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर झारखंड में कोविड नियंत्रण को लेकर ग्राम स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड कोविड टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टीम जांच के दौरान कोविड 19 का लक्षण होने पर तुरंत जांच करवा कर समुचित इलाज के लिए चिकित्सकीय परामर्श के लिए बताएगी। कोविड समुचित व्यवहार जैसे कि मास्क पहनना, आपस में दूरी बना कर रखना और हाथों की सफाई के बारे में भी ग्रामीणों को बताया जाएगा। घर पर आइसोलेशन के दौरान सावधानियों के बारे में बताएगी।

chat bot
आपका साथी