नप की लापरवाही, बर्बाद हो रही ऊर्जा

पाकुड़ नगर परिषद कार्यालय में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है। नगर परिषद के कर्मचारी लापरवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 07:41 AM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2019 06:49 AM (IST)
नप की लापरवाही, बर्बाद हो रही ऊर्जा
नप की लापरवाही, बर्बाद हो रही ऊर्जा

पाकुड़ : नगर परिषद कार्यालय में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है। नगर परिषद के कर्मचारी लापरवाह हो गए हैं। शहर के कई स्थानों पर दिनभर लाइटें जलती रहती हैं। उसे बुझाने वाला कोई नहीं है। इतना ही नहीं कर्मियों की लापरवाही से शहरी क्षेत्र के लोगों को कभी पानी के लिए तरसना पड़ता है। नगर परिषद ने दावा किया है कि शहरी क्षेत्र में काफी संख्या में लाइटें लगाई गई है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कुछ मुहल्लों में आज भी रात में अंधेरा छाया रहता है। मुख्य मार्ग को छोड़ दें तो गली-मुहल्ले में लाइट की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। कई मुहल्लों में दिन में भी लाइटें जलती रहती है। नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को शहर के विकास से कोई लेना-देना नहीं जान पड़ता है। नगर परिषद के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

------

टैक्स के नाम पर वसूलती है लाखों रुपये

शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों से नगर परिषद के अधिकारी सख्ती से टैक्स वसूली करते हैं। सुविधा देने के नाम पर नप के हाथ-पांव फूलने लगते हैं। नगर परिषद के कार्यशैली से शहर की जनता त्रस्त हैं। लोगों का कहना है कि शहर के मुख्य मार्ग पर जहां-तहां दिनभर लाइटें जलती रहती है। नगर परिषद के कर्मचारी को पता तक नहीं है कि किस-किस स्थान पर दिन में लाइटें जल रही है। नगर परिषद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शहर में अभी भी कई स्थानों पर वेपर लाइट लगी है। हाल में शहर में कुल 400 एलइडी लाइटें लगाई गई है। पहले से करीब 600 लाइटें लगी हुई थी। यानि शहर में करीब एक हजार एलइडी लाइटें जल रही है। इसमें कितने लाइट दिनभर जलती रहती है, इसकी जानकारी नगर परिषद के कर्मचारियों को नहीं है। एक कर्मचारी ने कहा कि इस तरह की शिकायतें हैं तो उसे शीघ्र ही दूर कर दिया जाएगा।

------

वर्जन

कुछ स्थानों पर तकनीकी गड़बड़ी आई है। उसे शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाएगा। कुछ सामान को बदलने के बाद समस्या समाप्त हो जाएगी।

सुबोध कुमार, इलेक्ट्रिकल जेई

नगर परिषद, पाकुड़

chat bot
आपका साथी