शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं मुहर्रम

संवाद सूत्र पाकुड़िया (पाकुड़) मुहर्रम को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 04:57 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 04:57 PM (IST)
शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं मुहर्रम
शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं मुहर्रम

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : मुहर्रम को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी चंदन कुमार, बीडीओ मनोज कुमार ने सभी समुदाय के लोगों से अपील की कि मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। बीडीओ ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए त्योहार मनाएं। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दिन अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि अफवाह फैलाने वालों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें ताकि उसपर शीघ्र कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर खुर्शीद आलम, मुबारक अंसारी, कारू मियां, शिव प्रसाद भगत, नजरुल अंसारी, मो. इस्लाम अंसारी, अली अहमद, जहांगीर आलम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी